Delhi ITO SPA Campus Fire : देश की राजधानी दिल्ली के बेहद व्यस्त माने जाने वाले आईटीओ (ITO) इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ स्थित ‘स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर’ (SPA) कैंपस के अंदर मौजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) के दफ्तर में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें दफ्तर की दूसरी मंजिल पर देखी गईं जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) को सुबह करीब 9:37 बजे इस अग्निकांड की सूचना मिली। दफ्तर का समय होने के कारण प्रशासन तुरंत हरकत में आया और बिना कोई वक्त गंवाए एक के बाद एक कुल 8 दमकल गाड़ियों (Fire Tenders) को मौके पर रवाना किया गया। राहत की बात यह है कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया और आग बुझाने का काम तेजी से जारी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में फिलहाल किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल आग लगते ही इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031