रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने कर्मचारी, अधिकारियों के मार्च के वेतन भुगतान अभी तक नहीं होने पर आक्रोश जताया है। संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, जिलाध्यक्ष फारुख कादरी ने कहा कि जिलों में शिक्षा विभाग के विकासखंड शिक्षा अधिकारी अंतर्गत शिक्षक, कर्मचारी तथा, हायर सेकेंडरी स्कूल, कृषि, एवं अन्य विभिन्न विभागों के कर्मचारी, अधिकारियों के मार्च महीने का वेतन आज तक नहीं मिल पाया है जिससे कर्मचारियों को भारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । वेतन जमा नहीं होने से कर्मचारियों के लोन किश्त समय पर जमा नहीं होगा जिससे चेक बाउंस की समस्या से सामना कर फाइन भी भरना पड़ेगा । कोरोना संक्रमण के बढ़़ते प्रकरण के कारण विभिन्न जिलों में जिला कलेक्टर द्वारा लॉक डाउन किए जाने का आदेश जारी किया गया है जिसके कारण कोषालय भी बंद है। कोरोना से मृत अधिकारी, कर्मचारियों के मृत्यु पश्चात परिजनों को मिलने वाले अंतिम संस्कार के अनुग्रह राशि का भुगतान भी लॉक डाउन के कारण कोषालय /बैंक बंद होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। एक तरफ कर्मचारी कोरोना ड्यूटी में लगे हैं और दूसरी तरफ पिछले महीने के वेतन से वंचित हैं। संघ प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, डी एस एन राव, प्रदीप शर्मा, सीपी देवांगन, तिलक यादव, मुक्तेश्वर देवांगन, राकेश कन्नौजे, अनुराग श्रीवास्तव, प्रवीण तिवारी, पद्मेश शर्मा, रविन्द्र मरकाम,भोपाल कुम्भकार,देवेन्द्र साहू, अजय शर्मा, आदि ने छत्तीसगढ़ शासन विभिन्न जिला प्रशासन कलेक्टर रायपुर से प्रकरण का निराकरण करने अपील की है।
लॉकडाउन के चलते कर्मचारी वेतन से वंचित, अनुग्रह राशि में विलंब-चंद्रशेखर तिवारी
Related Posts
Add A Comment



















