
शिक्षक बिसेलाल को पढ़ई तुंहर दुआर योजनांतर्गत राज्य में हमारे नायक में स्थान मिला है। आपको बता दें कि बिसेलाल शासकीय प्राथमिक शाला मेंड्रा विकासखंड खडग़वां जिला कोरिया में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ है। वे टीएलएम का उपयोग कर बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षक है। शिक्षक बिसेलाल को मिला पढ़ई तुंहर दुआर योजनांतर्गत राज्य में मिला हमारे नायक में स्थान मिलने पर उनके परिजनों, मित्रजनों एवं सहकर्मियों में हर्ष व्याप्त है।



















