रायपुर। लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों को राशन वितरण करने का कार्य समाजसेवी संस्था वक्ता मंच द्वारा राजधानी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जारी है। आज 21 अप्रैल को इस कड़ी में आमापारा, अग्रेसन चौक, लाखे नगर में निर्माण मजदूरों, रोज कमाने खाने वालों, गरीबों व प्रवासी श्रमिकों को राशन बांटा गया। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि गंभीर संक्रमण के दौर में भी मंच के कार्यकर्ता आम जनता के मध्य पहुंचकर सेवा कार्यो को संचालित कर रहे है।इस दौरान प्रशासन द्वारा जारी कोविड गाईड लाइन का पालन किया जा रहा है एवं आम जनता से भी संक्रमण के फैलाव को रोकने आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की जा रही है।

आज मंच के संयोजक शुभम साहू एवं खेमराज साहू के निर्देशन में वितरण कार्य सम्पन्न हुआ।राशन वितरण के साथ ही वक्ता मंच द्वारा कोरोना पीडि़त व्यक्तियों को आवश्यक जानकारी, दवाईयां, अस्पताल व अन्य सुविधाओं हेतु ऑनलाइन परामर्श दिया जा रहा है एवं आवश्यकता पडऩे पर सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरतमंद व्यक्ति वक्ता मंच के हेल्प डेस्क व्हाट्सएप्प नंबर 9165599995 पर संदेश प्रेषित कर आवश्यक सलाह व मदद प्राप्त कर सकता है।वक्ता मंच द्वारा बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु अनिवार्य रूप से व सही तरीके से मास्क लगाने,हाथों को नियमित अंतराल पर सेनेटाइज करने, 2 गज की शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने, भीड़ भाड़ से बचने एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है। इस कठिन परिस्थिति में आपसी सहयोग, दृढ़ मनोबल एवं सकारात्मकता को अपनाए जाने एवं पैनिक से बचने की जरूरत है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930