जांजगीर चांपा। वैश्विक महामारी कोरोना से जहां पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का अमला लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ऐसी स्थिति में कई विषम परिस्थितियों का सामना भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत ने बताया कि जांजगीर जिला अस्पताल परिसर के ईसीटीसी में भर्ती गर्भवती कोरोना संक्रमित महिला का 3 दिन पूर्व नॉर्मल डिलीवरी कराया गया। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। लेकिन 2 दिन बाद ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई। ऐसी विषम परिस्थितियों में सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत के मार्गनिर्देशन में डॉक्टर अरविंद एक्का की टीम ने तत्काल आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कर महिला का सफल ऑपरेशन किया। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। विषम परिस्थिति में किए गए इस कार्य की सराहना हो रही है।
कोरोना संक्रमित महिला की डाक्टरों ने बचाई जान, प्रसव के बाद बिगड़ी थी तबीयत
Previous Articleमुख्यमंत्री ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामनाएं
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | |||||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















