रायपुुर। छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के पंजीकृत हेल्थ केयर वर्कर के 90 प्रतिशत को कोविड 19 वैक्सीन की पहली डोज दे दी है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ का स्थान दूसरा है। झारखंड और गुजरात ने शत प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर को पहली डोज दे दी है। इनके बाद छत्तीसगढ़ का स्थान है। यह जानकारी आज भारत शासन के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने नई दिल्ली मेें आयोजित पत्रकार वार्ता में दी कि छत्तीसगढ़ के पंजीकृत हेल्थ केयर वर्कर के 90 प्रतिशत और पंजीकृत फ्रंटलाइन वर्कर में से 84.63 प्रतिशत को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है,। फ्रंटलाइन वर्कर को पहला डोज देने में राज्य का स्थान 6 वां है। अन्य राज्यो में गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान केवल छत्तीसगढ़ से आगे हैं। केन्द्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली पहले और और लद्दाख पांचवे स्थान पर है। हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंट लाइन वर्कर का राष्ट्रीय औसत क्रमश: 87.17 और 78.55 है। इसके अलावा कल 20 अप्रैल तक की स्थिति में प्रदेश के 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के 40 लाख से अधिक को पहली डोज और 1लाख 86 हजार से अधिक को दूसरी डोज लगाई गई है।
What's Hot
[metaslider id="184930"
Previous Articleएमबीबीएस उत्तीर्ण 296 नए डॉक्टरों की पदस्थापना
Next Article खतरों के खिलाड़ी हमारे कोरोना वारियर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.












