रायपुर। आध्यात्मिक गुरू श्री अरूण चौबे जी महाराज ने अपने सभी शिष्यों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने अपने सभी शिष्यों को आशीर्वाद दिया है। आपको बता दें कि पंचांग के अनुसार 27 अप्रैल मंगलवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यता के मुताबिक हनुमान जी का जन्म चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हुआ था. लेकिन वर्ष 2021 में 26 अप्रैल को सोमवार पड़ रहा है, इसलिए इस वर्ष हनुमान जयंती का पर्व 27 अप्रैल मंगलवार को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से होगा। वहीं पूर्णिमा तिथि का समापन 27 अप्रैल को रात्रि 9 बजकर 01 मिनट पर होगा। गुरूजी महाराज ने कहा कि हनुमान जी को परम राम भक्त माना गया है। इसीलिए हनुमान जी भगवान राम की पूजा करने वालों को अपना विशेष आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी बल, बुद्धि, विद्या और शौर्य के भी दाता हैं। हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा गया है। गुरुजी महाराज ने कहा कि पवन पुत्र हनुमान जी को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है. हनुमान जी को चीरंजीवी, बजरंगबली, पवनसुत, महावीर, अंजनीसुत, संकटमोचन और अंजनेय आदि नामों से भी जाना जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930