रायपुर। राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार जियाउल हसन का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। स्वर्गीय श्री हसन काफी वर्षों तक बरसों पुराने सांध्य दैनिक अखबार अग्रदूत में अपनी सेवाएं दी। हसन के निधन की खबर मिलते ही पत्रकार बिरादरी के लोग स्तब्ध है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पत्रकार साथियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि दी है।
[metaslider id="184930"












