रायपुर। राज्य आंदोलनकारी छ्सपा अध्यक्ष, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि आज दिनांक 29 अप्रैल को आज तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में देश के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन वक्तव्य दे रहे थे और उसमें बार-बार विदेशों से भारत को मिलने वाली मदद को नरेंद्र मोदी को मिलने वाली मदद बता रहे हैं। चाटुकारिता कहाँ तक चली गई है यह बताता है। 1947 से लगातार विभिन्न सरकारों को भारत में आये विपदा पर विभिन्न देशों द्वारा दी जाने वाली मदद भारत देश को होता है न कि किसी व्यक्ति विशेष को। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के पूर्व किसी देश से भारत के लिए मदद जुटाये हैं तो उसका जिक्र हर्षवर्धन कर सकते हैं, उसका स्वागत है। परंतु नरेंद मोदी के हैसियत से किसी प्रकार का भारत को मदद या देश के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। आज कोरोना महामारी के दूसरे चरण में दुनिया भारत को पीडि़त और गरीब देश के नाम पर मदद कर रहे हैं उसका हम स्वागत करते हैं। भारत के नागरिक होने के नाते सभी का आभार मानते हैं और ऑक्सीजन, दवाइयों के लिए गुहार भी लगाते हैं। हर्षवर्धन और इस देश के सभी नेता, पार्टियाँ यह जान ले वह केवल भारत के नागरिकों का शोषण ही कर सकते हैं। सेवा के नाम पर कोई चौकीदार कोई सेवादार बनके भारत को ठगा है। इन चौकीदार और सेवादारों का केवल हवाई यात्रा का खर्चा का हिसाब लगालें तो भारत को 50 वर्ष तक का आक्सीजन का खर्चा भी कम पड़ जायेगा। जितना ये नेताओं ने हवाई यात्रा में खर्च किये हैं। एक व्यक्ति के जान बचाने के लिए भारत सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार नहीं आई है। छ.ग. की भूपेश सरकार जिंदे मनुष्य को जलाने के लिए श्मशान पहुँचा रही है। भूपेश सरकार शराब बेचने का व्यवसाय कितना अच्छा करती है। उतना छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग क्यों नहीं करता ? आज हमारा छत्तीसगढ़ कोरोना से जल रहा है और नेता आज भी कुत्ते बिल्ली की लड़ाई की तरह लड़ रहे हैं। सभी को उपचार मिले, दवाई मिले, भोजन मिले ऐसी व्यवस्था करने सरकार नाकाम रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930