बीजापुर। लाकडाउन के दौरान निर्धन, असहाय और अत्यंत जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराए जाने के लिये नगर पालिका परिषद बीजापुर द्वारा दानदाताओं तथा समाजसेवी संस्थाओं की सहायता से राशन की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। जिसके तहत अब तक 10 अत्यंत जरूरतमंद लोगों को पांच-पांच किलोग्राम चावल, आधा-आधा किलोग्राम दाल सहित आलू-प्याज, सोयाबीन बड़ी, नमक, हल्दी-मिर्च इत्यादि राशन सामग्री प्रदान किया गया है। इस बारे में सीएमओ पवन मेरिया ने बताया कि कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार लाकडाउन के दौरान निर्धन, असहाय और अत्यंत जरूरतमंदों को उनके भोजन के लिए नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराए जाने नगर पालिका परिषद बीजापुर में व्यवस्था की गयी है। इस दिशा में दानदाताओं और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से वर्तमान में 5 क्विंटल चावल,50 किलोग्राम दाल,40 किलोग्राम आलू-प्याज सहित सोयाबीन बड़ी, नमक, हल्दी-मिर्च, धनिया पाउडर इत्यादि नगरपालिका में उपलब्ध है। जरूरतमन्द लोग नि:शुल्क राशन के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री बेनहूर रावतिया मोबाइल नंबर 62607-14410 या सीएमओ श्री पवन मेरिया मोबाइल नंबर 93407-55336 से सम्पर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही इस हेतु सम्बन्धित क्षेत्र के पार्षद या नगर पालिका परिषद कार्यालय बीजापुर में भी सम्पर्क किया जा सकता है।
Previous Articleकोरोना का डर नहीं ! मछली पकड़ने तालाब में उतरे ग्रामीण
Next Article बिहान का मिला साथ, चमेली का परिवार हुआ सशक्त
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















