रायपुर । महादेव घाट रोड पर रायपुरा के पास स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर कचरा बाहर खुले में फेंका जा रहा था। आज रायपुर नगर निगम की टीम ने इसे सील कर दिया है।
निगम के जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर चंदन शर्मा ने बताया कि जन शिकायत मिली थी कि रायपुरा रिंग रोड चौंक के पास स्थित लैब केयर नामक डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा इंजेक्शन आदि कचरा नियमानुसार डिस्पोज करने के बदले बाहर खुले में फेंका जा रहा है। जिस पर आज निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडे, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणिग्रही, जोन क्रमांक पांच के जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर तथा स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू, प्रेम मानिकपुरी द्वारा जांच की गई। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री पांडे ने रात 11 बजे ही अस्पताल के आसपास का मुआयना किया था। किंतु रात अधिक होने के कारण आज वे टीम लेकर पहुंचे। शिकायत सहीं पाए जाने पर सेंटर को सील कर दिया गया।
Previous Article18 वर्ष से 44 वर्ष आयु के लोगों में टीका लगवाने में भारी उत्साह
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















