महासमुंद । पुलिस ने 9 बोरी गुटखा और जर्दा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी बसना निरीक्षक लेखराम ठाकुर ने क्षेत्र में लॉकडाउन ड्यूटी के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है।
उन्होने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि लॉकडाउन के दौरान एक आल्टो 800 कार में दो व्यक्ति राजश्री गुटखा और जर्दा को बिक्री करने के लिए बसना से सराईपाली की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर कन्याशाला के पास बसना में नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका। जिसमें विवेक अग्रवाल पिता नवल अग्रवाल निवासी वार्ड नं 8 सरायपाली और प्रताप साहू पिता भरत लाल साहू निवासी गेर्रा चौकी बलौदा बैठे थे। कार की तलाशी में गुटखा और जर्दा बरामद हुआ। जिसे बिक्री के लिए ले जाना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से राजश्री गुटखा 6 बोरी, जर्दा 3 बोरी कीमती 45000 रुपए, मारूती अल्टो 800 कीमती 250000 रुपए, एक नग सैमसंग मोबाइल कीमती 8000 रुपए, एक नग आईफोन कीमती 8000 रुपए, नकदी 100710 रुपए जुमला 411710 रुपए जब्त कर धारा 273 भादवि सिगरेट और अन्य उत्पाद अधि0 2003 की धारा 20(2) तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।
9 बोरी गुटखा व जर्दा के साथ 2 गिरफ्तार, 1 लाख रुपए से अधिक नकदी भी बरामद
Previous Articleलॉकडाउन में अवैध शराब के धंधे की बड़ी मछलियां शिकंजे से बाहर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















