रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते केसों के मद्देनजर प्रदेश के नागरिकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (खेलकूद प्रकोष्ठ) द्वारा मेरी सरकार मेरी जिम्मेदारी अभियान के अंतर्गत स्वस्थ छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें प्रदेश भर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में योग, ध्यान, खेलकूद, व्यायाम के अभ्यास, साफ सफाई व कोरोना बचाव के संदेश इत्यादि के वीडियो आमंत्रित किए गए, परफॉर्मेंस और सोशल मीडिया में जनता की राय लेकर इनमें से 15 प्रतिभागियों का चयन स्वस्थ छत्तीसगढ़ अभियान के ब्रांड अम्बेसडर के रूप में किया गया, छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा की जिनमें प्रथम अन्नपूर्णा टिकरिहा बेमेतरा, द्वितीय दीपक वर्मा सिमगा, तृतीय दिव्या वर्मा कुम्हारी, क्रमश: अभिजीत सरकार मनेन्द्रगढ़, वर्षा साहू रायपुर, विजया साव रायपुर, पुरुषोत्तम निषाद बलौदाबाजार, वर्षा रानी, कोटमी, शेखर वर्मा, राजनांदगांव, बेदान्त बजाज रायपुर, रुचि साहू रायपुर, साक्षी गजभिये गुढिय़ारी, रमेश अग्रवाल, सारंगगढ़, रायगढ़, सरिता पारख रायपुर मुरली शर्मा रायपुर ने प्रतियोगिता के विजेता रहे। इन सभी विजेताओं के वीडियो सोशल मीडिया में जनजागरूकता के लिए उपयोग किए जाएंगे तथा 29 अगस्त खेल दिवस पर सभी को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

टॉप टेन में लहराया कुर्मी समाज का परचम
छत्तीसगढ़ में योग कला प्रतियोगिता सोशल मीडिया के माध्यम से संपन्न हुआ। इसमें टॉप टेन में कुर्मी समाज का परचम लहराया है जिसमें प्रथम अन्नपूर्णा टिकरिहा बेमेतरा, द्वितीय दीपक वर्मा रावण बलौदाबाजार एवं शेखर वर्मा राजनांदगांव शामिल है

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930