बिहार के औरंगाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र में प्रेमी के द्वारा अपने तीन दोस्तों के साथ एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है। इस बावत पीडि़ता के द्वारा महिला थाना में अपने प्रेमी के साथ उसके तीन दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज कराई गई है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक विशाल कुमार से इस नाबालिग लडकी के पहले से संबंध थे। जिसके कारण पीडि़ता उस पर यकीन करती थी। इसी यकीन का फायदा उठाते हुए गुरुवार रात विशाल ने उसे फोन किया और घर के बाहर खेत की ओर बुलाया। वहां उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी युवक विशाल कुमार के तीन दोस्त अरविंद सिंह, सुजीत कुमार और गोठिला विश्वकर्मा ने भी बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद शुक्रवार को सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद सदर थाना ने पीडित लडकी को परिजनों के साथ महिला थाने भेज दिया। वहां युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला थानाध्यक्ष उपासना सिंह ने बताया कि एक आरोपित विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। विशाल समेत चार को अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह सभी देव थाना क्षेत्र के जम्हरिया गांव के निवासी हैं। वहीं, गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रेमी ने यह कहा कि उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। उसे फंसाया जा रहा है। उसने बताया कि कभी भी उस युवती से उसके संपर्क नहीं रहे। वह मेडिकल जांच को भी तैयार है। हालांकि इस मामले में एसपी सुधीर कुमार पोरिका का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, उन्हेम भी जल्द ही गिरफ्तार अर लिया जायेगा, पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है और कोर्ट में बयान दिलाया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930