आजकल सभी घरों में कॉकरोच होना एक आम बात हो गई है. इनके सबसे ज्यादा पनपनें की जगह किचन और स्टोर रूम होती है.मार्केट में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो ये दावा करते हैं कि उनका इस्तेमाल करके कॉकरोच को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है. लेकिन ऐसी रासायनिक चीजों का इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है. ऐसे में बेहतर होगा कि हम घरेलू नुस्खों से भी आसानी से अपने घर से कॉकरोच को विदा कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ऐसे घरेलू उपाय जिनकी हेल्प से आप पूरी तरह से राहत पा सकते हैं. तेजपत्ते की गंध से भी कॉकरोच दूर भागते हैं. घर के जिस कोने में कॉकरोच का अड्डा हो वहां आप तेजपत्ते की पत्तियों को मसलकर रख दें. तेज पत्ते की तीखी गंध से कॉकरोच तुरंत इधर उधर भागने लगेंगें. लौंग की तीखी गंध से कॉकरोच तुरंत भाग खड़े होते हैं. इसलिए आप इसका उपयोग करके भी कॉकरोच को अपने घर से भगा सकते हैं. केरोसिन के तेल की गंघ भी कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं आती है. इसकी तीखी गंध होने की वजह से कॉकरोच इन जगहों से दूर रहते हैं. आप कॉकरोच की जगह पर इस तेल का छिड़काव कर दें. ऐसा करने से भी कॉकरोच बाहर आकर मर जाएंगे. कॉकरोच को भगाने के लिए रेड वाइन को एक कटोरी में डालकर कॉकरोच की जगह रख दीजिए. इसकी तीखी गंध पाते ही अंदर के सभी छुपे हुए कॉकरोच बाहर आकर मर जाएंगे. या फिर उस जगह से वो भाग जाएंगे. बोरेक्स पाउडर के छिड़काव से कॉकरोच तुंरत किचपन से भाग जाते हैं लेकिन ये काफी खतरनाक साबित भी हो सकता है. इसी कारण इसका छिड़काव करते वक्त आप अपने बच्चों को इससे दूर रखें.इन नुस्खों को अपनाकर आप अपने घर में पल रहे कॉकरोच को विदा कर सकते हैं.
अगर आप भी अपने घर में रह रहे कॉकरोच से हैं परेशान, ये अपनाएं ये टिप्स
Next Article लॉकडाउन में कई लोगों की रोजी-रोटी पर संकट
Related Posts
Add A Comment



















