उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में उस वक्त एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जब दुल्हन के घर दो दो दूल्हे बारात लेकर पहुंचे गए। यह देखकर हर कोई चौंक गया। लोग हैरत में पड़ गए कि एक साथ दो बारात एक ही घर में एक दुल्हन को लेने के लिए आ गई। लेकिन जब पूरे मामले के बारे में लोगों को पता चला तो वह और भी हैरान रह गए। इस घटनाक्रम के दौरान वहां हड़कंप मच गया तो बीच में पुलिस और पंचायत को लेकर फैसला करना पड़ा। वहां और बड़ी आफत आती, उससे पहले ही पुलिस और पंचायत ने समाधान निकाला और सारे झगड़े को खत्म किया।
दरअसल, कन्नौज के सौरिख थाना के गांव ककलापुर में एक लड़की की शादी थी। पूरे परिवारों की सहमति और तय तारीख के अनुसार दूल्हा शादी करने के लिए बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया। यहां बारात का जोरदार स्वागत हुआ और नाच गानों के साथ शादी की रश्में शुरू हो गईं। इसी बीच एक और दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर पहुंच गया। दूसरी बारात देखकर वहां मौजूद गांव वाले और रिश्तेदार हैरान रहे गए।
एक दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचे दो दूल्हे, फिर निकला अनोखा समाधान
Related Posts
Add A Comment



















