नई दिल्ली। कोरोना के बाद ब्लैक फंगस बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ब्लैक फंगस के लिए एमफोटेरेसिन-बी जिसकी देश में सीमित उपलब्धता थी, उसे बढ़ाया जा रहा है। 5 अतिरिक्त मैन्युफैक्चर्स का लाइसेंस दिलाने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, अभी जो मैन्युफैक्चर्स हैं, वो भी उत्पादन बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, अब तक देश में 18.41 करोड़ वैक्सीन डोज़ 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। 18-44 आयु वर्ग के लिए 92 लाख के लगभग डोज़ अब तक उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि 18 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी 15 प्रतिशत से अधिक है। जिनमें लगभग सभी राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी दर्ज़ की जा रही है। 5 प्रतिशत-15 प्रतिशत पजिटिविटी वाले 14 राज्य हैं। 4 राज्यों में 5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी है। वहीं 1,00,000 से अधिक सक्रिय मामले घटकर अब केवल 8 राज्यों में रह गए हैं। 50,000-1,00,000 के बीच सक्रिय मामले वाले राज्य 8 हो गए हैं। 50,000 से कम सक्रिय मामले वाले 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। जहां 13-19 फरवरी सप्ताह में देश में 6.96 टेस्ट प्रतिदिन हो रहे थे, अब 19.46 टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट में पिछले 2 सप्ताह से लगातार सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 20,66,285 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में देश में 2,57,000 मामले दर्ज़ किए गए हैं। जबकि 3,57,630 लोग रिकवर हुए हैं। 78 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों से दर्ज़ किए जा रहे हैं। सिर्फ 7 राज्यों में प्रतिदिन 10 हज़ार से ज्यादा मामले दर्ज़ किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, पिछले 20 दिनों से देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। 3 मई को देश में 17.13 प्रतिशत सक्रिय मामले थे, अब यह 11.12 प्रतिशत हो गया है। रिकवरी रेट भी 87.76 प्रतिशत हो चुकी है। देश में 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं।
Previous Articleस्ट्रॉबेरी का फसल तैयार, न मिल रहे खरीदार न दाम
Next Article ब्रिटेन में बिकेगा अब त्रिपुरा का कटहल
Related Posts
Add A Comment



















