महासमुंद । कॉलेज रोड स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस एक महिला व एक पुरूष को गिरफ्तार कर थाने ले गई। कोतवाली थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्हें मोहल्लेवासियों से सूचना मिली कि यहां पूर्व में सेक्स मामले में पकड़ी गई महिला ने फिर से कारोबार शुरू कर दिया है।
सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश दी और मौके से एक महिला व पुरुष को संदिग्ध अवस्था मे पकड़ लिया। मौके से मकान मालिक को भी पुलिस थाने ले गई है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम प्रहलाद गंगवानी पिता एसआर गंगवानी (35) रायपुर अमलीडीह का निवासी और महिला (35) पिटियाझर की निवासी है जबकि मकान मालिक महिला (49) है। मामले में तीनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि करीब 9 माह पूर्व उक्त मकान में सेक्स रैकेट का भांडा फूटा था। मामले में पुलिस ने एक महिला नगर सैनिक को भी मौके से पकड़ा था।
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला नगर सैनिक, मकान मालकिन समेत गिरफ्तार
Previous Articleनाबालिग की गुपचुप करा रहे शादी, टीम ने …
Related Posts
Add A Comment



















