प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann ki Bat) के जरिए देश को संबोधित करेंगे. आज का कार्यक्रम उनका 77वां संबोधन होगा. इस कार्यक्रम में पीएम देश में वैक्सीनेशन (Vaccination) की स्थिति को लेकर चर्चा कर सकते हैं.

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है लेकिन इस बीच कई राज्यों में वैक्सीन की कमी होने की बात भी कही जा रही है. भारत अभी कोरोना संकट के बीच में है और केंद्र को विपक्षी दलों द्वारा महामारी से निपटने और कोविड -19 टीकों की कमी को लेकर भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई कोरोना प्रभावित राज्यों ने 18 से 44 साल के लोगों के लिए हो रहे वैक्सीनेशन अभियान पर रोक लगा दिया है. कई राज्यों का कहना है कि उनके पास टीकाकरण अभियान जारी रखने के लिए प्रयाप्त वैक्सीन नहीं है.

पीएमओ, आकाशवाणी और दूरदर्शन पर सुन सकते हैं

हर महीने आने वाले इस कार्यक्रम को पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के साथ-साथ पीएमओ पर भी सुबह 11 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क तथा आकाशवाणी समाचार वेब साइट के साथ एप पर भी प्रसारित किया जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930