चीन ने कहा है कि उसके यहां बर्ड फ्लू के स्ट्रेन एच10एन3 से एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि संक्रमण का यह केस पूर्वी जिआंगसू प्रांत में सामने आया है। बर्ड फ्लू के एच10एन3 स्ट्रेन से किसी व्यक्ति के संक्रमित होने का यह पहला केस है। सरकारी द्वारा संचालित सीजीटीएन टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति की उम्र 41 साल है और उसकी हालत स्थिर है। उसे कुछ दिनों में डिस्चार्ज किया जा सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस महामारी को कमतर आंका है। उनका कहना है कि वायरस के फैलाव में तेजी आने से पोल्ट्री से इंसान में संक्रमण का यह मामला सामने आया। अधिकारियों का कहना है कि इसका महामारी का रूप धारण करने का जोखिम बहुत कम है। यह व्यक्ति वायरस के संपर्क में कैसे आया, इस बारे में ज्यादा जानकारी न देते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपने एक बयान में कहा कि गत 28 मई को इस व्यक्ति के एच10एन3 एवियन एंफ्लुएंजा से संक्रमति होने की बात पता चली। बयान में कहा कि गया इससे पहले दुनिया में बर्ड फ्लू के स्ट्रेन एच10एन3 से किसी इंसान के संक्रमित होने का मामला अभी सामने नहीं आया था। एच10एन3 को बर्डफ्लू का अपेक्षाकृत कमजोर स्ट्रेन माना जाता है और इसका बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा भी कम होता है। चीन में एवियन इंफ्लुएंजा के अलग-अलग स्ट्रेन पाए जाते हैं। पोल्ट्री में काम करने वाले इंसान समय समय पर इन स्ट्रेन से संक्रमित होते रहे हैं। एच5एन8 इंफ्लुएंजा का एक सब-टाइप है जिसे बर्ड फ्लू वायरस के रूप में भी जाना जाता है। जबकि एच5एन8 स्ट्रेन से इंसानों को थोड़ा खतरा रहता है। बर्ड फ्लू के इस स्ट्रेन को पक्षियों एवं पोल्ट्री जीवों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। गत अप्रैल में चीन के उत्तरपूर्व शेनयांग शहर में पक्षियों में एच5एन6 एवियन फ्लू पाया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930