देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख घोषित हो चुकी है. आगामी शनिवार यानी 20 जून को किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की किस्त भेज दी जाएगी. किस्त आने से पहले आप अपना नाम और स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं, आइए जानते हैं.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. सरकार ने आखिरकार 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) जारी करने की आधिकारिक तारीख का एलान कर दिया है.

पीएम किसान योजना के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस बात की पुष्टि की गई है कि आगामी किस्त की राशि बहुत जल्द सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी. तारीख की घोषणा होते ही किसानों के बीच अपना बेनेफिशियरी स्टेटस और लिस्ट में नाम चेक करने की हलचल तेज हो गई है. अगर आप भी एक किसान हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस बार आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं.

किस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?

लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि जून के मध्य में यह राशि कभी भी जारी हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से पहले भी खबर आई थी कि यह किस्त 18 जून के बाद आ सकती है, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग चुकी है.

पीएम किसान सम्मान योजना की लिस्ट कैसे चेक करें

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो भी आप pmkisan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यहां आप सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि पूरे गांव का नाम चेक कर सकते हैं। पोर्टल पर आपको Beneficiary List पर क्लिक करना है। इसके बाद राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें। उस गांव में जितने भी पीएम किसान के लाभार्थी हैं, सभी के नाम की लिस्ट खुल जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930