रायपुर। अनलॉक की प्रक्रिया में अब स्कूलों को भी जल्द खोला जा सकता है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने स्कूल खुलने के संकेत दिए हैं। मंत्री ने अपने बयान में कहा कि 16 जून के बाद स्कूल खोलने पर विचार कर सकते हैं। आगे कहा कि नया शिक्षण सत्र 16 जून से शरू हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार की कोशिश रहेगी कि स्कूल खोला जाए। फिलहाल कोरोना संक्रमण पर भी ध्यान दिया जाएगा। अगर आगे भी संक्रमण के मामले कम रहे तो इस स्थिति में स्कूल खोले जाएंगे। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए फिलहाल बड़ी कक्षाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दावा किया है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का स्तर सुधरी है। कहा कि पढ़ाई तुंहरद्वार योजना की पूरे देश मे प्रशंसा हो रही है। अंग्रेजी मध्यम के स्कूल खोलने के साथ शिक्षा का व्यवस्था में सुधार हुआ है। भूपेश सरकार ने शिक्षकों की भर्ती की, अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने के साथ शिक्षा का व्यवस्था में सुधार हुआ है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी सूची को लेकर कहा कि जो सूची जारी हुई है वो पुरानी सूची है।
छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने के संबंध में शिक्षा मंत्री ने दिये ये संकेत
[metaslider id="184930"
Previous Articleनवपदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कार्यभार ग्रहण किया
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.












