रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम लिमतरा, जिला दुर्ग में हरियर लिमतरा प्रकृति-संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा हरियर उपवन में पौधरोपण कर इस वर्ष का वृक्षारोपण अभियान की शुरआत की गई। इस अभियान को समिति ने तीन चरणों में बांटा है जिसमें क्रमश: पौधरोपण, संरक्षण और संवर्धन शामिल है। इसके तहत 5 जून से 31 अगस्त तक पौधरोपण किया जाना है, उसके बाद पौधों के संरक्षण के लिए कार्य शामिल है, संवर्धन के क्रम में पौधों को बढ़ाने के लिए निदाई गुड़ाई एवं खाद देना आदि शामिल है जिसमें बीते वर्षों में लगे पौधे भी हैं।

वर्तमान में हरियर उपवन में समिति द्वारा रोपित लगभग 2500 पौधे हैं, जिसमें बरगद, पीपल, आंवला, आम, अमरूद, कटहल, नीम, करंज, खम्हार, हल्दू, शीशम, शिशु, कचनार, गुलमोहर, रेन्ड्री, मुड़ी, जामुन, बादाम, सिरसा, सेमल,महुआ, चन्दन आदि पौधे हैं। आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीम, पीपल, कचनार, बादाम, सेमल और करंज के पौधे रोपित किये गए।

इस अवसर पर श्री भागवत आश्रम, लिमतरा से संत श्री निरंजन महाराज, डॉ रोशन लाल टिकरिहा, ग्राम पंचायत लिमतरा की सरपंच श्रीमती मंजू नेताम, गौठान समिति के अध्यक्ष श्री योगेश टिकरिहा, महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती किरण वर्मा, पंच श्रीमती आरती यादव, हिमशिखर विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश वर्मा, श्री वेदप्रकाश वर्मा एवं पर्यावरण मित्र श्री गोविन्द परगनिहा, तथा लोकेश मढरिया, तोरण खरे, निमेश टिकरिहा, आशीष मढ़रिया, राजाराम ठाकुर, मनीष साहू आदि उपस्थित थे। बच्चों ने भी इस अभियान में में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और पौधरोपण का संकल्प लिया जिसमें पूर्वा वर्मा, प्रतीक्षा टिकरिहा, युवराज टिकरिहा, आलेख टिकरिहा, अविरल टिकरिहा एवं अंश वर्मा, ऐश्वर्य वर्मा उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930