फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भीड़ में मौजूद एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें सुरक्षाकर्मियों से घिरे मेक्रों लोगों से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान एक शख्स ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति से हाथ मिलाने के बाद उन्हें थप्पड़ जड़ दिया. वह दक्षिणी फ्रांस में दौरे पर पहुंचे थे. वहीं, घटना के तुरंत बाद एक्शन में आए सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया. फ्रांसीसी मीडिया ने पुष्टि की है कि इस अपराध में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने इस घटना को लोकतंत्र का अपमान बताया है.
Previous Articleई-श्रेणी में ठेका के लिए 1610 युवाओं ने कराया पंजीयन
Next Article मुख्यमंत्री के टोपोग्राफी ज्ञान से हैरान रह गए लोग
Related Posts
Add A Comment



















