रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कोरबा की नई जिलाधीश रानू साहू को युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा भेट कर स्वागत किया। विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने कोरबा के शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कोरबा के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिलाधीश से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोरबा नगर मंत्री मोंटी पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक राजवाड़े, कार्यलय मंत्री करन गुप्ता उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment



















