मुंबई में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रही है। बीती रात मलाड वेस्ड में चार मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया। रात करीब 11.10 बजे हुए हादसे में अब तक 15 लोगों के मरने की खबर है। बिल्डिंग के मलबे से 15 घायलों को बाहर निकाला गया जिनकी हालत गंभीर हैं और उन्हें निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं। मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दायर किया है। अभी भी बचाव और राहत का कार्य जारी है तथा मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इससे पहले बुधवार को मुंबई में मानसून ने तगड़ी दस्तक दे दी है।
Previous Articleसाल का पहला सूर्यग्रहण शुरू
Next Article एक सच्चा गुरु अपने शिष्य को सही पथ दिखाता है
Related Posts
Add A Comment


















