What's Hot

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें हटाने से इनकार के बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के बयान ने उन्हें और मजबूती प्रदान की है और वह बाकी दो साल के कार्यकाल के दौरान राज्य के विकास के लिए काम करते रहेंगे. सीएम येदियुरप्पा ने ये भी कहा कि बीजेपी आलाकमान द्वारा उनपर भरोसा दिखाए जाने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं. येदियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में कहा, कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने कहा है कि (नेतृत्व परिवर्तन का) कोई सवाल ही नहीं है…येदियुरप्पा अगले दो साल तक (मुख्यमंत्री) रहेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. ऐसे में इसका सवाल ही पैदा नहीं होता. जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा, यह स्पष्ट किया जा चुका है कि येदियुरप्पा बाकी के दो सालों तक बने रहेंगे और सभी के सहयोग से मैं राज्य के विकास यात्रा पर ध्यान केंद्रित करूंगा, और अच्छा काम करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करूंगा. कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच बीजेपी के राज्य के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री बदलने से इनकार करते हुए कहा था कि येदियुरप्पा शीर्ष पद पर बने रहेंगे. आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यहां बीजेपी के पास कोई नेतृत्व करने वाला दूसरा व्यक्ति है. जिस दिन पार्टी आलाकमान मुझसे इस्तीफा देने को कहेगा, उसी दिन मैं इस्तीफा दे दूंगा. उप मुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण, गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई, आवास मंत्री वी सोमन्ना, उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने पिछले दिनों कहा कि वे इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से अनजान हैं. उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन से इनकार किया. अश्वथ नारायण ने नेतृत्व परिवर्तन की बात को सच्चाई से परे बताते हुए कहा कि येदियुरप्पा उनके मुख्यमंत्री और नेता हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930