नई दिल्ली। पति को छोड़ प्रेमी के साथ एक महिला द्वारा चलती ट्रेन के टॉयलट में शादी रचाये जाने की खबर मिली है। इससे संबंधित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला भीरखुर्द के उधाडीह गांव का बताया जा रहा है। खबर है कि करीब 2 महीने पहले युवती का विवाह किरणपुर गांव के एक लड़के से हुआ था। लेकिन लड़की शादी से खुश नहीं थी। इसलिए वह मौका मिलते ही ससुराल से भागकर अपने प्रेमी आशु कुमार के पास चली गई, जिसके बाद दोनों ने कथित तौर पर चलती ट्रेन के टॉयलेट के सामने शादी कर ली।

युवक के मुताबिक गांव की अनु कुमारी से उसका कई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन जब लड़की के परिजनों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने उसके घर से निकलने पर पाबंदी दी और अप्रैल महीने में किरणपुर गांव के एक लड़के से उसकी जबरन शादी करा दी। लड़की इस शादी से खुश नहीं थी। इसलिए उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और बुधवार को मौका मिलते ही वो प्रेमी संग फरार हो गई। दोनों सुल्तानगंज स्टेशन पहुंच कर ट्रेन से बेंगलुरु जा रहे थे। इसी दौरान युवती के दबाव पर चलती ट्रेन में ही युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भर के उसे पत्नी बना लिया।



















