रायपुर। जिला बलौदाबाजार युवा कांग्रेस नेता हेमंत वर्मा ने शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पलारी स्थित हाई स्कूल में पहुँच कर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान उन्होंने आम लोगो से अधिक से अधिक संख्या में कोविड की वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा की सरकार और प्रदेश का स्वास्थ्य अमला। हमारे उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड की इस संक्रमण काल मे वैक्सीन हमारी सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रही है। जिन स्थानों पर टीकाकरण हो चुका है वहां अच्छे परिणाम देखने को मिल रहा है। लेकिन हमारे प्रदेश में जो भ्रान्तिया फैली हुई है उन भ्रांतियों को दर किनार कर हमें अपनी स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
Related Posts
Add A Comment



















