रायपुर। बॉयफ्रेंड के बुलावे पर सूनसान जगह पर मिलने पहुंची एक नाबालिग लड़की गैंगरेप का शिकार हो गई। बताया जाता है कि बॉयफ्रेंड समेत 4 आरोपियों ने बारी-बारी से अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के वक्त पीडि़ता को नशीला पदार्थ खिलाया गया था। गैंगरेप की इस घटना के बाद राजधानी रायपुर एक बार फिर शर्मसार हो गई। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुरानी बस्ती पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बॉयफ्रेंड ने नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर सूनसान जगह में बुलाया। जहां अपने दोस्तों के साथ नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड ने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाया था। खाने के बाद लड़की बेहोश हो गई जिसके बाद चार आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। होश में आने के बाद पीडि़ता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुरानी बस्ती थाना में केस दर्ज कराया।
Previous Articleयुकां नेता हेमंत वर्मा ने ली कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज
Related Posts
Add A Comment



















