रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवा नेता हेमंत वर्मा ने कहा है कि मैं समाज के द्वारा चुनाव स्थगन के निर्णय से पूर्णत: सहमत हूं। आपको बता दे कि अभी चार दिन पहले ही श्री वर्मा ने बयान जारी कर कहा था कि समाज के महानुभाव लोग चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है और प्रत्याशियों के मनोबल को तोडऩे की कोशिश की जा रही है। लेकिन आज हेमंत वर्मा द्वारा फिर बयान जारी किया गया है जिसमें चुनाव स्थगन संबंधी निर्णय में सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि मैं हेमंत वर्मा। इस महामारी के कारण अपनों को खोया हूं और इस पीड़ा से भलीभांति अवगत हूं। मैं नहीं चाहता कि कोई भी स्वजातीय इस पीड़ा से गुजरे या महामारी से ग्रसित हो इसलिए समाज के मुखियों के द्वारा लिए गए चुनाव स्थगन के निर्णय से पुर्णत: सहमत हूं। केंद्रीय अध्यक्ष व दसों राज के राज प्रधान चुनाव को एक साथ समायोजित कर समाजिक गतिविधियों में गतिशीलता बने रहने व अर्थ व्यय में कमी आने जाने जैसे दुरगामी परिणामों के वजह से यह निर्णय व्यक्तिगत रूप से मुझे भी सराहनीय लगा। वर्तमान केंद्रीय युवा कार्यकारणी मेरी इस बात पर सहमति जताई है। जैसे ही चुनाव का अधिसूचना जारी होती है हम सभी युवा साथी मिलकर चुनाव को सम्पन्न कराने में सहयोग करेंगे। सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। सभी स्वास्थ्य रहे, सुरक्षित रहे, घर पर रहे।
छमकुक्षस निर्वाचन : चुनाव स्थगन के निर्णय से पूर्णत: सहमत हूं-हेमंत वर्मा
Previous Articleनवा छत्तीसगढ़ गढऩे का संकल्प हो रहा है साकार
Related Posts
Add A Comment


















