What's Hot

यूपी के मुरादाबाद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। अमरूद के बाग में एक साथ टाइम स्पेंड कर रहे कपल के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की। इतना ही नहीं दबंगों ने लड़की के कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपी यही नहीं रुके उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पीडि़तों की शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर दो युवकों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मुरादाबाद के भोजपुर इलाके की है। एक कपल अमरूद के बाग में बैठा हुआ था। ये बात कुछ दबंगों को रास नहीं आई। उन्होंने पहले तो दोनों के साथ बदसलूकी की और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना के पांच दिन बाद जब वीडियो वायरल हुआ तो लड़की के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज दो आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीडि़त लड़की के पिता ने शिकायत में कहा कि उनकी बेटी भोजपुर इलाके में अपनी मौसी के घर घूमने गई थी। वहां से वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने चली गई। दोपहर के समय वह अमरूद के बाग में बैठी हुई थी, तभी दो लड़कों ने वहां पहुंचकर उनके साथ मारपीट और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उनकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए गए। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930