वैक्सीनेशन (Corona Virus Vaccination) के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट जारी है और ऐसे में अब कई राज्य सरकारों ने लॉकडाउन हटाने का फैसला लिया है। हालांकि, सरकारों ने सभी से सावधानी बरतने की अपील की है। इसी बीच कोविड को लेकर एक रिपोर्ट आई जिससे पता चला है कि जानलेवा महामारी का संक्रमण लोगों की लंबी दाढ़ी से भी बढ़ता है। पिछले शोध में बताया गया था कि कोविड-19 बीमारी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छिंकने या सांस लेने से फैलती है। इसके बाद और भी कई रिसर्च आई जिसमें बताया कि कोविड सतह और हवा से भी फैलता है, जबकि ताजा शोध में लोगों की लंबी दाढ़ी को भी घातक वायरस का फैक्टर माना जा रहा है। मालूम हो कि जहां कुछ लोगों की दाढ़ी कोरोना लॉकडाउन के दौरान बढ़ गई तो वहीं तमाम को लॉन्ग बियर्ड रखने का शौक भी है। लेकिन डॉक्टर्स अब इसे कोरोना काल में जोखिम भरा बता रहे हैं।
COVID-19 की चपेट में आसानी से आते हैं दाढ़ी रखने वाले लोग, शोध में हुआ खुलासा
Related Posts
Add A Comment



















