रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश के समस्त कोषालय के कर्मचारियों की मांग अनुसार विभागीय अधीनस्थ लेखा परीक्षा आयोजित करने की मांग की गई है। संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि विभाग में काफी लंबे समय से विभागीय परीक्षा आयोजित नहीं होने से राज्य के समस्त कोषालय के कर्मचारियों हेतु उच्च पदों पर आगे बढऩे का रास्ता बंद हो गया है जिससे कोषालय कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। ज्ञात है कि दूसरे विभागों के कर्मचारी अपने-अपने विभाग में विभागीय परीक्षा से जल्द ही उच्च पदों पर पदोन्नत हो जाते हैं कोषालय के कर्मचारी जो बैंकिंग कार्य की तरह वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण में भी जान जोखिम में डालकर कार्य करते रहे हैं और उनके आगे बढऩे का रास्ता विभागीय परीक्षा ही था जिसे काफी लंबे समय से आयोजित नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में भारी निराशा की भावना उत्पन्न हो रही है संघ द्वारा मांग किया गया है की जल्दी परीक्षा आयोजित कर कर्मचारियों को लाभ मिल सके राज्य के सभी कोषालय के के कर्मचारियों की मांग अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री सचिव वित्त विभाग एवं संचालक कोष लेखा एवं पेंशन को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र ही विभागीय अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा आयोजित करने की मांग की गई है जिससे कर्मचारियों को आगे बढऩे का मार्ग प्रशस्त हो सके। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष हरीश कंवर, उप प्रांत अध्यक्ष अरुण चौरिया, प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामाधार साहू, प्रांतीय प्रचार सचिव द्वारिका प्रसाद वस्त्रकार, प्रांतीय सचिव गंभीर नेताम, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू, प्रांतीय संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, संघ के संरक्षक चवन प्रकाश साहू, शशिकांत झा, एस पी केसरी, संघ के सलाहकार हेमंत साहू, संभागीय अध्यक्ष रायपुर जी आर बसोने, संभागीय अध्यक्ष बस्तर मनु लाल यादव, संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर ज्ञानू राम भारद्वाज, प्रांतीय सह सचिव लेख राम साहू, प्रांतीय सह सचिव त्रिभुवन ठाकुर, प्रांतीय सह संगठन सचिव केशराम सिन्हा, जिला अध्यक्ष राजनांदगांव सुशांत बेलेकर, जिला अध्यक्ष दुर्ग जगजीवन नायक, जिला अध्यक्ष रायपुर नूतन कश्यप, जिला अध्यक्ष बालोद केवल राम नेताम, जिला अध्यक्ष कांकेर गौरव द्विवेदी, जिला अध्यक्ष कोंडागांव रामनाथ भूआर्य, जिला अध्यक्ष जगदलपुर अविनाश पांडे, जिलाध्यक्ष अंबिकापुर सुशील कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष बलरामपुर संदीप पाल, जिला अध्यक्ष कोरिया राहुल मिश्रा, जिलाध्यक्ष जशपुर मृत्युंजय सिंह, जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा प्रदीप मारकंडे, जिला अध्यक्ष सुकमा सुखदेव बघेल, जिला अध्यक्ष जांजगीर रामाधीन साहू, जिला अध्यक्ष रायगढ़ विनोद कुमार सोनी, जिला अध्यक्ष बिलासपुर संजय नेताम, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उषा किरण यादव, उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मंजू झलके, सचिव महिला प्रकोष्ठ मनीषा शिलिन, सपना सिंह चंदेल, भानु पटेल, नेता जांगड़े, तुमेश सिन्हा, गोपाल साहू, अरविंद देवांगन, रिंकू तिवारी, तुलसी चेलक, देवेंद्र ध्रुव आदि पदाधिकारियों ने मांग किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930