ग्वालियर (मध्य प्रदेश), में चोरी के शक में 8 वर्ष की मासूम को ऐसी सजा दी गई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पुरानी छावनी के बरा गांव में गुरुवार रात पड़ोसी ऑटो चालक आमीन खान और पत्नी ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर पीटा। वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन बस्ती तमाशबीन बनी रही। देर रात घायल हालत में बच्ची किसी तरह घर पहुंची। बिना कुछ खाए-पिए सो गई, लेकिन शुक्रवार सुबह फिर उसकी आंखें नहीं खुलीं। पुलिस ने आरोपी आमीन खान को हिरासत में लिया है। पूछताछ में स्वीकारा कि चोरी के शक में बच्ची की पिटाई की। पिता ने बताया कि बच्ची के पैर में कील के निशान मिले। छावनी पुलिस के मुताबिक बच्ची के घर के पास ही आमीन रहता है। बच्ची अपनी मां के निधन के बाद पिता और हमउम्र भाई के साथ रहती थी। गुरुवार शाम अन्य बच्चों के साथ खेलते- खेलते आरोपी के घर पहुंच गई थी। शाम को आमीन घर लौटा तो उसे गहने और 20 हजार रुपए गायब मिले। आसपास के बच्चों से पूछताछ की तो पड़ोसी की बेटी पर शक हुआ।

कलाई और तलवों पर बरसाए डंडे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह बच्ची को दुकान से बाल पकड़कर घसीटते हुए घर ले गया। हाथ-पैर बांध दिए गए। डंडों से कलाई और तलवों पर वार किए। लगातार मारपीट और डर के कारण बच्ची ने गहने घर में छिपाने की बात कबूल कर ली। इसके बाद आरोपी दंपती उसे उसके घर ले गए और गहने बरामद किए। गहने, पैसे चोरी के शक में बच्ची के साथ मारपीट की गई। सुबह उसकी मौत हो गई। प्रथमदृष्टया गहरी चोटों के कारण मौत की आशंका है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

बेहद डरी हुई थी

पिता मजदूरी पर गया था। रात को लौटने पर पता चला कि बच्ची को कुछ देर बाद फिर घर ले जाकर पीटा गया। आरोपी के घर पहुंचे तो बेटी अधमरी हालत में मिली। हाथ-पैरों में जख्म थे। बेहद डरी हुई थी। पिता ने सोचा, सुबह डॉक्टर को दिखाएंगे, लेकिन बच्ची की सुबह ही नहीं हुई। उसकी कलाइयों, तलवों में सूजन थी। पैरों में कील जैसा घाव भी मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी आमीन खान को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में स्वीकार कर लिया है कि बच्ची को चोरी के शक में मारा था। कुछ गहने मिलने पर उम्मीद जगी थी कि गायब 20 हजार रुपए भी मिल जाएंगे, इसलिए बच्ची को दोबारा बुलाकर पीटा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930