What's Hot

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरिया और सूरजपुर जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान गौठनों और बिहान कार्यरत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने चर्चा की। उसी समूह के ग्राम पटना के एकता स्व-सहायता समूह की सदस्य सुश्री हिना बेगम ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान 25 हजार मास्क का निर्माण किए। इस मास्क को लगभग 3 लाख रूपए में विक्रय किया। इससे समूह को डेढ़ लाख रूपए का मुनाफा हुआ। इसी प्रकार समूह की महिलाएं ट्री-गार्ड निर्माण कर रही हैं। समूह ने 12 लाख रूपए का ट्री-गार्ड विक्रय कर 3 लाख रूपए का लाभ कमाया है। इस आमदनी को सभी सदस्यों ने आपस में बांटा हैं। वर्तमान में भी हम लोग मास्क और ट्री-गार्ड का काम कर रहे हैं। इन कार्यों से हम लोग आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं और हमारे परिवार के जीवन-यापन में भी सहायता भी मिल रही है। हम गौठान और बिहान के माध्यम से सरकार द्वारा सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि एकता स्व-सहायता समूह बहुत अच्छा काम कर रहा है। इसी तरह काम करते हुए ओर आगे बढें और दूसरों को भी प्रेरित करें। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि राज्य सरकार वन विभाग, उद्यानिकी विभाग के माध्यम से समूह की महिलाओं को वृक्षारोपण का भी काम देने का फैसला लिया है। इससे महिलाओं को रोजगार और वनोपज से अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930