What's Hot

रायपुर। पाटन नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष योगेश भाले ने बताया कि छग भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा ने शक्ति केंद्र में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में अपना विचार व्यक्त करते हुवे भूपेश सरकार को मुददो के माध्यम से घेरे राज्य की भूपेश सरकार ने जो गंगाजल हाथ में लेकर घोषणा पत्र के आधार पर जनता से वोट मांगा उसे ढाई साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया, उसके खिलाफ हम भाजपा कार्यकर्ता जनता के दरवाजे में जा रहे है, भूपेश जी जवाब दो पूछ रहे। छत्तीसगढ़ में चुनाव के समय कांग्रेस ने नारा दिया था वक्त है बदलाव का, इसी के साथ कई लोक लुभावने वादे किए, जनता उनके वादों के झांसे में आ गई लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस और उनकी भूपेश सरकार द्वारा सारे वादे भूला दिए गए। 17 जून को इस भूपेश सरकार का ढाई साल पूरे होंगे। अब जनता कह रही है की वक्त है पछताव का, वहीं सवाल भी पूछ रही है कि जवाब दो भूपेश जी, उन वादों का क्या हुआ जो किए गए थे ? इसी कड़ी में भाजपा मध्य पाटन मंडल के सिकोला शक्तिकेंद के ग्राम बठेना, सिकोला, टोला तुलसी और चंगोरी गांवों के संयुक्त बैठक ग्राम सिकोला में 14 जून को बेनीराम साहू के निवास में किया गया और जनता जनार्दन को भूपेश सरकार के विफलताओं को बताया गया। आम जनता द्वारा भूपेश सरकार से उनके वादों का जवाब मांगा गया और कहा कि अगर भूपेश सरकार आप अपने वादों को पूरा नही करोगे तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। अगले बार से भाजपा सरकार को लाएंगे भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है उसे अपनी सरकार बनने के बाद पूरी भी करती हैं। छग कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने से पहले हाथ मे गंगा जल लेके कसम खाया थापूर्ण शराब बंदी करने का, लेकिन उल्टे आज शराब की होम डिलवरी कर घर घर और प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। किसानों के सम्पूर्ण धान को 2500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने का वादा किया था लेकिन आज छत्तीसगढ़ के किसान रबी और खरीफ दोनों मौसम में धान का उत्पादन करते हैं कांग्रेसी सरकार खरीफ फसल के पप्रति एकड़ मात्र 15 क्विंटल ही धान खरीद रहे हो और रबी के 1 किलो भी धान नही खरीद रहे हो किसानों को एक मुश्त धन बिक्री की राशि देना था लेकिन आप तो 4 किश्तों में ओ भी राशि काट के दे रहे हो । किसान साल भर सहकारी बैंक में बेचने के बाद बाकी धान को मात्र 12 सौ या 13 सौ रुपये प्रति क्विंटल कि भाव से बेचने के लिए मजबूर है, किसानों को लागत मूल्य भी नही मिल रहे है, इस वजह से किसान कर्ज में डूबते चले जा रहे है और कोई रास्ता नही देखने पर आत्महत्या करने जैसे काम कर रहे है स्व.सहायता समूहों का कर्ज माफ करने का वादा घोषणापत्र मैं किया था लेकिन नहीं हुआ
वादा किया थे महिलाओं के खिलाफ अपराध नही होंगे, जबकि पिछले दो सालों में 5347 बलात्कार और 4038 अपहरण के मामले सामने आये। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव जितेंद्र वर्मा ने कहा की वादा किया थे हर युवा को रोजगार देने का और नौकरी नही दे पाए तो 2500 रुपये प्रति माह सभी बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का,1 लाख सरकारी नौकरी देने का लेकिन किसी को बेरोजगारी भत्ता नही दिया ना ही बेरोजगारी दूर हुई। किसानों को बकाया दो वर्ष का बोनस देने का वादा किया उसे भी पूरा नही कर पाया।कार्यक्रम के सहप्रभारी और पाटन नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि सम्पूर्ण कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन सम्पूर्ण कर्जमाफी नही कर पाया, वादा था हर भूमिहीन परिवार को जमीन देने का, सबके सर पर छत कब्जाधारी को पट्टा, लेकिन किसी को भी जमीन नही मिला ना ही पट्टा किसी को पट्टा मिला। उल्टा लोगो के खेतों के रकबा काट दिया । बुजुर्गों को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन देने का वादा किया उसे भी पूरा नई कर पाया। प्रत्येक परिवार को 35 किलो चावल प्रतिमाह का वादा किया था, सम्पत्ति कर हाफ करने का वादा किया थे ,क्या किसी का सम्पत्ति कर हाफ हुआ और ना जाने वादे सत्ता के लालच में और कितने भी वादा किया और सत्ता में आने के बाद एक भी वादा पूरा नही कर पाया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा नेता सागर सोनी पाटन ने किया और आभार व्यक्त भाजपा नेता सुनील वर्मा बठेना ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र वर्मा, योगेश भाले, सागर सोनी, देवेंद्र वर्मा चगोरी, बठेना से सुनील वर्मा, लखन वर्मा, दरबारी राम साहू, अन्य गांवों से तेजराम साहू, सुरेश निषाद, गौतम निषाद, भुवन ठाकुर, अनूप ठाकुर, भगवती साहू, नारायण यादव, बेनी राम साहू, राम अवतार साहू इसके अतिरिक्त सिकोला, टोला, तुलसी, चंगोरी और बठेना के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं सिकोला के ग्रामीण जन बहुत संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930