
रायपुर। राजधानी रायपुर के रोहणीपुरम निवासी वर्मा दंपत्ति ने अपने पुत्र एवं पुत्री की स्मृति में भवन निर्माण के लिए 40 लाख रुपये का अनुदान दिया गया। भवन निर्माण के लिए आज भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। आपको बता दें कि भारत लाल वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गंगोत्री वर्मा रोहिणीपुरम रायपुर के द्वारा अपने पुत्र स्वर्गीय राकेश वर्मा एवं पुत्री स्मृति बघेल की स्मृति में 40लाख रुपये अनुदान दिया गया। इससे डीके हास्पिटल परिसर सीएमएचओ आफिस के पास भवन निर्माण हेतु डॉक्टर श्रीमती मीरा बघेल के सौजन्य से भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्य संपन्न किया गया जिससे शीघ्रातिशीघ्र भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा।



















