What's Hot

विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ई-कृषि पाठशाला एप के माध्यम से हुआ मूल्यांकन

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने कोविड 2019 महामारी काल मंे सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. पाठ्यक्रम की आॅन लाईन परीक्षाओं का आयोजन एवं परीक्षा परिणाम घोषित कर एक बार पुनः अपनी श्रेष्ठता साबित की है। की है। विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ई-कृषि पाठशाला एप के माध्यम से स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. पाठ्यक्रम के परीक्षाफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाईट https://igkv.ac.in पर उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय में एम.एस.सी. कृषि, उद्यानकी एवं वानिकी, एम.बी.ए. ए.बी.एम. एवं एम.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 20 विषयों तथा पी.एच.डी. कृषि, उद्यानिकी, वानिकी एवं पी.एच.डी. कृषि अभियांत्रिकी के 19 विषयों की उपाधि प्रदान की जाती है। कोविड-2019 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए आॅनलाईन शिक्षण की व्यवस्था की गई। सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं एवं विभागाध्यक्षों को उनके विद्यार्थियों के लिए आॅनलाईन कक्षाएं संचालित करने को कहा गया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियांे के वाॅट्सएप गु्रप गठित किये गए। इन वाट्सएप गु्रप के माध्यम से आॅलानईन शिक्षण के साथ-साथ पाठ्य सामग्री का विनिमय, समूह चर्चा एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। विद्यार्थियों की पाठ्यस्तु संबंधित जिज्ञासाओं एवं कठिनाईयों का निदान भी किया गया। सभी आंतरिक परीक्षाएं जैसे – मिड टर्म परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षाएं भी आॅनलाईन आयोजित की गई। प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन हेतु वाॅट्सएप ई-मेल, गूगल प्लेटफाॅर्म, जूम एप आदि का उपयोग किया गया। विद्यार्थियों का मूल्यांकन उनके आॅनलाईन कक्षाओं में प्रदर्शन, उपस्थिति एवं प्रायोगिक दस्तावेज द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर किया गया। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम यथा एम.एस.सी. कृषि, एम.एस.सी. उद्यानिकी, एम.एस.सी. वानिकी, एम.बी.ए. कृषि व्यवसाय प्रबंधन एवं बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी तथा पी.एच.डी. कृषि, उद्यानिकी, वानिकी एवं पी.एच.डी. कृषि अभियांत्रिकी के विद्यार्थियों की सैद्धांतिक परीक्षाओं का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एप ई-कृषि पाठशाला के माध्यम से किया गया। यह एप आॅनलाईन एवं आॅफलाईन दोनों मोड में कार्य करता है। इस एप में उत्तर पुस्तिका के 25 पृष्ठों को पी.डी.एफ. के रूप में अपलोड करने के सुविधा है। यह कार्य विद्यार्थियों द्वारा आसानी से किया जा सकता है। विद्यार्थियों को आॅनलाईन माध्यम से आयोजित तीन घंटे की परीक्षा के पश्चात दो घंटों के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को ई-कृषि पाठशाला एप में अपलोड करना होता है। यदि किसी कारणवश विद्यार्थी ई-कृषि पाठशाला एप में उत्तर पुस्तिका अपलोड करने में असफल रहता है तो उन्हें उत्तर पुस्तिका वाॅट्सएप तथा ई-मेल द्वारा भेजने का विकल्प भी प्रदान किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930