कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा द्वारा शासकीय इवीपीजी कालेज कोसाबाड़ी कोरबा के प्राचार्य को जनभागीदारी शुल्क वापसी करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव से ही छात्र हित एवं राष्ट्र हित के लिए अग्रणी रूप से कार्य कर रही है हम सबको ज्ञात है कि देश आज कोरोना महामारी से जूझ रहा है लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इस वर्ष कोई भी कक्षा ऑफ़्लाइन मोड़ में संचालित नहीं हुई है ऐसे में महाविद्यालय में जो जनभागीदारी शुल्क लिया गया है जो कि बिलकुल भी न्याय संगत नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि जिस तरह शुल्क का कुछ अंश विद्यार्थियों को वापस लिए जाने का निर्णय विश्वविद्यालय द्वारा लिया गया है ठीक उसी तरह छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों से लिया गया जनभागीदारी शुल्क को भी महाविद्यालय द्वारा माफ़ कर वापस किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला संयोजक श्याम ध्रुव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक रजवाड़े व कोरबा नगर मंत्री मोंटी पटेल उपस्थित थे।
Previous Articleशोभना के चेहरे पर आयी मुस्कान, ये रही वजह…
Related Posts
Add A Comment



















