रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर की बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष की छात्रा कुमारी डीना थंकाचन का चयन उच्च शिक्षा हेतु जर्मनी के शीर्ष स्तरीय होहेनहेम विश्वविद्यालय, स्टुटगार्ट, में हुआ है। अपनी इस उपलब्धि पर कुमारी डीना का कहना है कि होहेनहाइम विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना मेरा सपना था। सर्वशक्तिमान ईश्वर, माता-पिता और शिक्षकों की कृपा से मैंने इसे हासिल किया है। आपको बता दें कि बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष सत्र 2020-21 में 8.58 ओ.जी.पी.ए. (ओवरऑल ग्रेड पर्ॉइंट एवरेज) अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त, डीना जर्मनी के होहेनहेम विश्वविद्यालय से ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर एंड फूड सिस्टम विषय में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करेगी। उल्लेखनीय है कि होहेनहेम विश्वविद्यालय स्टुटगार्ट को जर्मनी में प्रथम, यूरोप में छठवीं तथा विश्व में 22 वीं रैंक प्राप्त है। केरल निवासी थंकाचन के.जे. एवं श्रीमती मर्सी थंकाचन की सुपुत्री डीना प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली रहीं है।
होहेनहाइम विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना मेरा सपना था, जो पूरा हो गया-डीना थंकाचन
Previous Articleशांति का एक ही मंत्र-विकास, विश्वास और सुरक्षा
Related Posts
Add A Comment



















