गंदेरबल: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गंदेरबल स्थित खीर भवानी गंगा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आगामी खीर भवानी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 22 जून को आयोजित होने वाले इस पवित्र मेले में देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। स्थानीय विधायक होने के नाते उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और यह जानने की कोशिश की कि कौन-कौन से काम अभी बाकी हैं। उमर अब्दुल्ला ने मंदिर के पुजारियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों को समझा और भरोसा दिलाया कि 22 जून से पहले जरूरी इंतजाम पूरे करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
सुरक्ष के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के के इस दौरे को लेकर प्रशासन के सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर के पुजारियों और न्यास के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया। उमर अब्दुल्ला ने इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंदिर का दौरा किया है। उन्होंने ने मंदिर की जरूरतों को लेकर प्रशासन को आदेश दिए। वहीं मंदिर के पुजारी से भी मंदिर की मांगों पर चर्चा की।



















