अमृतसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म कर दिया। घटना जिले के मत्तेवाल थाने के पड़ते गांव की है जहां पड़ोसी पर महिला से बलात्कार का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजवीर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है और पीडि़त महिला की मेडिकल जांच भी करवा ली है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि उसका पति ट्रक चलाता है और अकसर काम के सिलसिले से घर से बाहर ही रहता है। इलाके में रहने वाला राजबीर सिंह उस पर बुरी नजर रखता है। लगभग एक साल पहले आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने पंचायत को शिकायत भी की थी लेकिन पंचायत ने दोनों पक्षों को बैठाकर राजीनामा करवा दिया था। पीडि़ता ने बताया कि 31 दिसंबर की रात वह घर में अकेली थी। राजबीर मौका पाकर छत के रास्ते उसके घर में घुसा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने धमकाया कि अगर उसने इस बाबत किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। वहीं सब इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930