रायपुर |  पिछले दो दिन से बदले हुए मौसम ने मानसून के जल्द छत्तीसगढ़ आने की उम्मीद फिर से जगा दी है। पिछले दो-तीन दिन से दिनभर गर्मी और उमस सहने के बाद रात में लोगों को बारिश राहत दे रही है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने तीन दिन बाद फिर से प्रदेश में 4-5 दिन बाद मानसून आने की संभावना जताई है।

विभाग ने 15 जून से अपनी बुलेटिन से मानसून की भविष्यवाणी गायब कर दी थी। इसके पहले सप्ताहभर तक 2-3 दिनों में मानसून आने के संकेत बताए जा रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना में अटका मानसून 23 जून तक प्रदेश में दस्तक दे सकता है। पिछले साल दंतेवाड़ा में 28 मई व रायपुर में 18 जून को मानसून पहुंच चुका था। इस बार देरी हो रही है, जो नई बात नहीं है।

Rain Alert: तेज हवा व बादलों की गर्जना के बीच जोरदार बारिश

गुरुवार की रात सवा 8 बजे तेज हवा व बादलों की गर्जना के बीच जोरदार बारिश हुई। बारिश का सिलसिला आधे घंटे तक चला। बीती रात तेज हवा के साथ राजधानी के विभिन्न इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में एक घंटे से ज्यादा बिजली बंद रही। बीती रात मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में केवल बूंदाबांदी दर्ज हुई है। यानी वहां पानी नहीं गिरा। खंड वर्षा के कारण ऐसा हुआ।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई है। रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। बिलासपुर संभाग के कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ गया।

केशकाल व छिंदगढ़ में झमाझम बारिश

केशकाल व छिंदगढ़ 3-3 सेमी, कांकेर, गंडई, जगदलपुर, बोराई, बड़े राजपुर, कुआंकोंडा, माकड़ी व दुर्ग में 2-2 सेमी पानी गिरा। पिपरिया, बड़े बचेली, धमधा, राजनांदगांव, चारामा, तोंगपाल, खड़गांव व भिंभौरी में एक-एक सेमी पानी बरस गया। प्रदेश में अगले 3 दिनों तक व्यापक वर्षा (Chhattisgarh Rain Alert) होने के आसार हैं। कई स्थानों पर वज्रपात होने की भी आशंका है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930