What's Hot

केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों को मुफ्त टीका दिये जाने की घोषणा के बाद 21 जून से राज्य में संचालित सीजी टीका पोर्टल को बंद कर पूर्ववत कोविन एप से ही लोगों को टीकाकरण के लिए पंजीयन कराना होगा।
छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उपसचिव सुरेन्द्र सिंह बांधे ने सभी कलेक्टर को पत्र जारी कर कहा कि 21 जून से सभी वर्गो के लिए कोविड-19 का टीका भारत सरकार में राज्यों को निरूशुल्क प्रदाय किया जाएगा। सरकार से प्राप्त गाईडलाईन के अनुसार 21 जून के बाद भारत सरकार से प्रदाय किए गए। समस्त टीकों का प्राथमिकताकरण इस प्रकार से निर्धारित किया गया है। पहला हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाईन वर्कर, 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक, वे नागरिका जिनका दूसरा डोज लगाने का समय आ गया है। 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक और भारत सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के बीच प्राथमिकता क्रम निर्धारित करने की छूट राज्यों को दी है।
आदेश में कहा गया है कि 18 से 44 वर्ष में राज्य सरकार के 9 मई के आदेशानुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित प्रतिशत यथावत लागू रहेगा। चंूकि अब सभी टीका भारत सरकार से निशुल्क दिया जाएगा। इसलिए राज्य में अलग से टीकाकरण पोर्टल संचालित करने की आवश्यकता नहीं है। 21 जून से राज्य सरकार के चैनल और केन्द्र सरकार के चैैनल का विभेद समाप्त हो जाएगा। सभी वर्गो का टीकाकरण कोविन पोर्टल से ही किया जाएगा। कोविन पोर्टल में अन्त्योदय, बीपीएल और एपीएल की एन्ट्री करने की व्यवस्था है। सभी कलेक्टर को यह भी निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्ति जिनके पास इंटरनेट एवं मोबाइल की सुविधा नहीं है, उन्हें ऑनसाईट पंजीयन या च्वाईस सेंटर आदि के माध्यम से पंजीयन कराने की सुविधा प्रदान करें ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930