रायपुर। बेमेतरा जिला में लगातार हो रहे अघोषित बिजली कटौती और बिजली विभाग में कर्मचारियों की भर्ती को लेकर कल जिला के 21 बिजली विभाग में एक साथ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बेमेतरा जिला के 21 बिजली ऑफिस में एक साथ हल्ला बोलकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल द्वारा बिजली विभाग से संबंधित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने बताया कि बेमेतरा जिला में लगातार बिजली कटौती हो रही है जिससे किसान सहित आम नागरिक परेशान है। सभापति ने बताया कि अटल ज्योति योजना के तहत किसानों को मिल रहे बिजली में कटौती को पूर्णता: बंद किया जाए। बिजली विभाग में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए तत्काल नियुक्ति किया जाए। बेमेतरा जिला के बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों का शासकीयकरण कर तय समय सीमा में वेतन दिया जाए। प्रत्येक गॉव में एबी स्विच लगाया जाए। इन सभी मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा जाएगा।
इन बिजली ऑफिस में होगा प्रदर्शन…
भिंभौरी, सरदा, रांका, बेरला, देवरबीजा, झाल, डिवीजन ऑफिस बेमेतरा, नेवनारा, तारालिम, बारगांव, गोंड़गिरी, कोदवा, डुंडा, खिसोरा, अमोरा, मटका, सोंढ, पड़पोड़ी, आंनदगाँव, नांदघाट, नवागढ़, दाढ़ी, बहेरा।
माँग पत्र के मुख्य बिन्दु….

  1. अटल ज्योति योजना के तहत किसानों को मिल रहे बिजली में कटौती को पूर्णत: बंद किया जाए।
  2. बिजली विभाग में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए तत्काल नियुक्ति किया जाए।
  3. बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण हो।
  4. प्रत्येक गॉव में एबी स्विच लगाया जाए।
  5. भारी भरकम बिजली बिल का तत्काल निराकरण हो।
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930