रायपुर। राष्ट्रीय स्तर पर एनएमओपिएस एवं प्रदेश स्तर पर छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले कर्मचारी एकजुटता दिखा रहे हैं तथा पुरानी पेंशन के मुद्दे को हर जगह उठा रहे हैं छ ग में पुरानी पेंशन बहाली विचार के प्रणेता स्व इंद्र कुमार ध्रुव की पुण्यतिथि पर पुरानी पेंशन हेतु ज्ञापन कार्यक्रम। जिले/विकास खंडों में कलेक्टर/अनुविभागीय दंडाधिकारियों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। छ ग में पुरानी पेंशन बहाली विचार के प्रणेता स्व इंद्र कुमार ध्रुव की पुण्य तिथि 10 जून को छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ /नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम एनएमओपीएस के द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों/विकास खंडों में राज्यपाल महोदय और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर/अनुविभागीय दंडाधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर शासन से पुरानी पेंशन बहाली वायदे को याद दिलाया गया। सभी जिलों/विकासखण्डों के पदाधिकारियों ने समर्पित भाव से कार्य करते हुए ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाया।राष्ट्रीय स्तर पर विजय कुमार बन्धु एवं राज्य स्तर पर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार पुरानी पेंशन की माँग किया जा रहा है। विदित है कि हृक्कस् के तहत कर्मचारियों का भविष्य और उनकी सामाजिक आर्थिक सुरक्षा दांव पर है। रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को 500 से 1000 पेंशन मिल रहा है।वर्तमान कोरोना वायरस से मृत कर्मचारियों के परिवारों का भविष्य हृक्कस् के कारण अंधकार में पहुँच गया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने आज 10 जून के ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ के समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही ह्रक्कस् बहाली तक लगातार संघर्ष का आह्वान किया है प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि सुकमा जिले में जिलाध्यक्ष अशोक मिस्त्री के नेतृत्व में छ.ग.अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एवं नेशनल मुवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के मुहिम के तहत छ.ग.में पुरानी पेंशन योजना ओर राष्ट्रीय पेंशन योजना(नवीन पेंशन योजना) में अन्तर को राज्य में सबसे पहले उठाने बाले शक्सियत डॉ. इन्द कुमार के सहदत दिवस 10 जुन को सम्पूर्ण छ.ग. राज्य में छ.ग.शासन राज्यपाल महोदया एवं मुख्यमंत्री को कलेक्टर महोदय सुकमा के मध्यम से ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर सुकमा जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए निजी सचिव, राज्यपाल महोदया एवं निजी सचिव मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन बहाली हेतू ज्ञापन छ.ग. शासन को प्रेषित किया गया, छ.ग.अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिस्त्री, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बाम्बोडे, बी.एस.सुरज,राहुल राज रेड्डी, सुदम बघेल, शकुंतला मण्डावी, लक्ष्मी कश्यप, मुकुन्द नाग आदि अनेकों विभिन्न विभागों के एन.पी.एस. कर्मचारी अधिकारी शामिल थे, जिलाध्यक्ष, छ.ग.अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ सुकमा जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया। एनएमओपिएस एवं छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के सयुंक्त तत्वाधान में 26 जून को ट्विटर अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930