झारखंड के गढ़वा जिले के बरगढ़ प्रखंड के बरकोल गांव में एक भालू ने तीन लोगों को मार डाला। मृतकों में दो भाई भी हैं जबकि एक अन्य ग्रामीण है। इसके अलावा इस हमले में महिला सहित तीन लोग घायल भी हो गए। 6 लोग सभी अपने गांव लौट रहे थे तो इसी बीच भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में बारी-बारी से भालू ने तीन लोगों को मार दिया। जबकि तीन लोग घायल अवस्था में भी किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक, भालू के हमले के दौरान सभी ग्रामीण निहत्थे थे। हालांकि एक ग्रामीण के पास कुल्हाड़ी थी, पर वो अपनी रक्षा नहीं कर सका। बताया गया इस जंगल में अक्सर ग्रामीण भालू के हमले के शिकार होते रहे हैं। इस घटना के बाद बरकोल गांव समेत आस-पास के गांव में इस हिंसक भालू को लेकर काफी दहशत है।
Next Article अब गांव में भी बनेंगे प्राइवेट अस्पताल
Related Posts
Add A Comment



















