रायपुर। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर पुरे देश में कर्मचारियों अधिकारियों शिक्षकों सहित सभी विभागों के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ट्विटर महाअभियान में भाग लिया। तय कार्यक्रम के मुताबिक 26 जून/2021(शनिवार) समय-दोपहर 12:00 से 4:00 तक। हैसटैग
प्तक्रद्गह्यह्लशह्म्द्गह्रद्यस्रक्कद्गठ्ठह्यद्बशठ्ठ
प्तक्कह्म्द्ब1ड्डह्ल5ड्डह्लद्बशठ्ठहृशस्शद्यह्वह्लद्बशठ्ठ के साथ ट्वीट करना था कर्मचारियों भरपूर ट्वीट करते हुए 12 बजे से पहले ही नंबर वन पर ट्रेंड करा दिया छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने एनएमओपीएस के कोआर्डिनेटर मनीष मिश्रा संजोयक कमल वर्मा सहित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया आज सुबह 11 बजे से ही विजय कुमार बन्धु राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में ट्विटर महाअभियान भारत के सम्पूर्ण राज्यों, समस्त विभागों के केन्द्रीय व राज्य कर्मचारी-अधिकारी सम्मलित होकर मान. प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री व मिडिया को टैग करते हुए ट्विट/रिट्वीट करते हुए ट्वीट किया गया। समस्त संगठनों के प्रान्ताध्यक्ष व पदाधिकारियों, सदस्यों से अपील कर सहयोग मांग कर अधिक से अधिक ट्विट/रिट्वीट कराया गया।

महाअभियान को सफल बनाने में योगदान प्रदान करने वाले सभी कर्मचारियों को राकेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्य के समस्त विभाग के पेंशन विहीन कर्मचारियों अधिकारियों शिक्षकों सहित सभी ने इस अभियान में अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान किया। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपीएस के प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने सोशल मिडिया के माध्यम से कई दिनों कर्मचारियों को इस अभियान के लिए प्रेरित किया जा रहा था इस पर सभी पदाधिकारियों ने पोस्टर जारी किया प्रदेश आई टी सेल प्रभारी इंद्रकांत सौलखे के नेतृत्व में प्रचार प्रसार जोरों पर किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ तिवारी सरिता सिंह प्रदेश सचिव मनहरन कुर्रे कोषाध्यक्ष डा.रोशन भारद्वाज संयुक्त सचिव बजरंग दास बलविंदर कौर अजय कड़व विनोद सिंह सर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिस्त्री रमेश नेगी महेंद्र साहू सिराज बक्श ईस्वर चंद्राकर, बीपी मेश्राम जिला अध्यक्ष आजू राम सिन्हा आशा कंवर मंजूलता शोरी शत्रुघ्न नेताम रामदेव मंड़ावी सहित सभी पदाधिकारियों के पोस्टर सहित ट्वीट किया और अभियान को सफल बनाया।


















