रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के द्वारा जल संसाधन विभाग के 2 अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया है। इस आशय का विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में इंद्रजीत उइके मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, जल संसाधन विभाग बिलासपुर का स्थानांतरण प्रभारी प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग शिवनाथ भवन नवा रायपुर अटल नगर। वहीं जयंत पवार प्रभारी प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, शिवनाथ भवन नवा रायपुर अटल नगर का स्थानांतरण मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, जल संसाधन विभाग बिलासपुर किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि इंद्रजीत उइके, मुख्य अभियंता के वेतनादि का आहरण, पूर्व प्राप्त अनुसार ही आहरित होगा तथा प्रमुख अभियंता को प्रदत्त प्रशासनिक एवं वित्तीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। नियमित प्रमुख अभियंता की पदस्थापना होने पर, उक्त जारी आदेश स्वमेव निरस्त माना जायेगा।
Previous Articleपेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि का मानव श्रंखला बनाकर किया विरोध
Related Posts
Add A Comment


















